गंगापार, जनवरी 4 -- सावित्रीबाई फुले के जन्मदिन के अवसर पर प्रगतिशील महिला संगठन एवं अखिल भारतीय किसान मजदूर सभा के बैनर तले जसरा बाजार में सायं काल सभा कर रैली निकाली गई। सभा के दौरान नारे लगाए गए। सावित्रीबाई फुले अमर रहे, सरकारी शिक्षा में सुधार करो, सरकारी बालिका मेडिकल कॉलेज खोलो, गरीबों के शिक्षा पर हमला बंद करो, दलित-आदिवासियों पर हमले बंद करो, लड़कियों की शिक्षा पर हमला बंद करो, तालाब के नाम पर गरीबों को उजाड़ना बंद करो, भूमिहीनों को खेती आवास के पट्टे दो,पुरानी बस्तियों को आबादी घोषित करो, बेटी प‌ढ़ेगी समाज बढ़ेगा अपराध रूकेगा आदि धारा महिलाओं ने लगाया। कार्यक्रम के दौरान नेहा, चमन देवी, मुन्नी देवी, प्रभावती, शिवकुमारी, सीता देवी, पुष्पा, राजकुमार आदि रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रका...