भदोही, अप्रैल 10 -- ज्ञानपुर, संवाददाता। जिला मुख्यालय पर शुक्रवार को पहुंची अखिल भारतीय प्रगतिशील महिला एसोसिएशन की पदाधिकारियों ने राष्ट्रपति को संबोधित पत्रक सौंपा। पत्रक देकर अमेरिका-इजराइल युद्ध से बढ़ी गैस सिलेंडर किल्लत से रुबरु कराया। इस दौरान पदाधिकारियों ने कहा कि युद्ध के चलते गैस सिलेंडर की किल्लत बढ़ती जा रही है। बुकिंग के कई दिन बाद भी सिलेंडर नहीं मिल पा रहा है। रसोई में भोजन कैसे बनाया जाए यह चिंता महिलाओं के लिए विकट होने लगी है। युद्ध से हर सामान माहंगा होता जा रहा है, जिससे अर्थ व्यवस्था प्रभावित होती जा रही है। इस मौके पर कबूतरा देवी, रेखा देवी, सरोजा, शकुंतला आदि मौजूद थीं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...