पीलीभीत, फरवरी 18 -- बीसलपुर। प्रगतिशील बार एसोसिएशन के चुनाव में अध्यक्ष व महासचिव पद के बीच चुनाव कराया जाएगा। बांकी सभी पदों पर निर्विरोध पदाधिकारी निर्वार्चित हो गए हैं। बीसलपुर प्रगतिशील बार एसोसिएशन के चुनाव में अध्यक्ष पद पर अतुल कुमार शुक्ला व सुनील सक्सेना व महासचिव पद पर आशुतोष पाठक, मुकेश कुमार गुप्ता, अभिषेक गंगवार के बीच चुनाव कराया जाएगा। उपाध्यक्ष पद पर ईशू मिश्रा, कनिष्ठ उपाध्यक्ष पंकज कुमार मिश्रा, कोषाध्यक्ष पद पर जगपाल वर्मा, सहसचिव पद पर मानप्रकाश पर निर्विरोध चुने गए। अध्यक्ष व महासचिव के पद के लिये चुनाव की सरगर्मियां तेज हो गई हैं। मुख्य चुनाव अधिकारी सुरेश चंद्र गंगवार ने बताया कि महासचिव व अध्यक्ष पद के लिए मतदान कराया जाएगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.