गोंडा, जून 30 -- गोण्डा। जिले के वजीरगंज ब्लॉक के रायपुर गांव निवासी प्रगतिशील किसान शिव कुमार मौर्या को मंगलवार को लखनऊ विश्वविद्यालय के मालवीय सभागार में आयोजित राज्य स्तरीय किसान सम्मान समारोह में प्रदेश के कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने फार्म एंड फूड कृषि सम्मान अवार्ड-2026 से सम्मानित किया। उन्हें बेस्ट फार्मर इन हार्वेस्टिंग एंड प्रोसेसिंग श्रेणी में कृषि नवाचार और प्रसंस्करण के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए यह सम्मान प्रदान किया गया। इससे जिले के किसानों में खुशी का माहौल है। दी। यह भी पढ़ें- बेस्ट रिसर्च अवार्ड इन फार्मिंग के लिए चयनित डा. विनीता सिंह

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...