पिथौरागढ़, अगस्त 21 -- पिथौरागढ़। मुख्यमंत्री उद्यमशाला योजना के तहत विकास भवन में चौपाल का आयोजन हुआ। शुक्रवार को जिला पंचायत अध्यक्ष जितेंद्र प्रसाद ने कार्यक्रम का शुभारंभ किया। जिला पंचायत अध्यक्ष प्रसाद ने कहा कि प्रदेश सरकार युवाओं और महिलाओं को स्वरोजगार व उद्यमिता के क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए नए अवसर उपलब्ध करा रही है। ग्रामीण क्षेत्रों में उद्यमिता को बढ़ावा देने के साथ ही स्थानीय स्तर पर रोजगार के अवसर सृजित करने का काम किया जा रहा है। इस दौरान उत्कृष्ट कार्य करने पर उद्यमियों को सम्मानित किया गया। उद्यमियों ने अपने उत्पादों व सेवाओं की प्रदर्शनी के स्टॉल भी लगाए। जिलाधिकारी आशीष भटगांई ने विभिन्न स्टॉलों का निरीक्षण कर उद्यमियों की ओर से तैयार किए जा रहे उत्पादों की जानकारी ली। योजना का व्यापक प्रचार-प्रसार के लिए एक वाहन को...