गोपालगंज, अप्रैल 15 -- पंचदेवरी, एक संवाददाता। जनगणना-2027 की तैयारियों को लेकर पंचदेवरी प्रखंड सभागार भवन में बुधवार को पर्यवेक्षकों एवं प्रगणकों का प्रशिक्षण आयोजित किया गया। प्रशिक्षण के दौरान अधिकारियों ने स्पष्ट निर्देश दिया कि प्रगणक अपने-अपने पर्यवेक्षकों के साथ समन्वय बनाकर क्षेत्र में लैंडमार्क तय करेंगे। ताकि गणना कार्य में किसी प्रकार की परेशानी न हो और सटीकता बनी रहे। चार्ज पदाधिकारी सह बीडीओ आयुष राज आलोक ने बताया कि सभी प्रगणक अपने क्षेत्र का नजरिया नक्शा तैयार कर उसे संबंधित पर्यवेक्षक को सौंपेंगे। इसके बाद पर्यवेक्षक इन नक्शों को समेकित कर बड़ा नक्शा तैयार करेंगे और उसे चार्ज पदाधिकारी को उपलब्ध कराएंगे। यह भी पढ़ें- सदर प्रखंड में प्रगणकों का त्रिदिवसीय प्रशिक्षण संपन्न यह पूरी प्रक्रिया एक सप्ताह के भीतर हर हाल में पूरी ...