लखनऊ, अप्रैल 22 -- लखनऊ, विशेष संवाददातामुख्य सचिव एसपी गोयल ने बुधवार को जनगणना-2027 की तैयारियों की समीक्षा की। उन्होंने कहा कि प्रथम चरण के तहत 22 मई से 20 जून के मध्य हाउस लिस्टिंग तथा हाउसिंग सेंसस होगा। इससे पहले प्रगणकों और पर्यवेक्षकों का प्रशिक्षण हर हाल में पूर्ण कराया जाए। वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से सभी मंडलायुक्तों और डीएम को प्रशिक्षण में अनुपस्थित रहने वाले कर्मियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई का निर्देश भी दिया।मुख्य सचिव ने कहा कि हाउस लिस्टिंग ब्लाक क्रिएशन का शेष कार्य अगले दो दिनों में पूरा किया जाए। जनगणना संचालन की प्रभावी निगरानी के लिए सीएमएमएस पोर्टल का उपयोग किया जाए। उन्होंने कहा कि स्व-गणना प्रक्रिया के तहत नागरिक स्वयं अपने परिवार का विवरण आनलाइन पोर्टल पर दर्ज कर सकते हैं। इसका व्यापक प्रचार-प्रसार कर लोगों...