आजमगढ़, मई 23 -- आजमगढ़, संवाददाता। जनगणना 2027 के प्रथम चरण के तहत शुक्रवार से मकानों के सूचीकरण का कार्य शुरू हो गया। प्रगणक और सुपरवाइजर घर-घर जाकर लोगों के मकानों की गणना कर रहे हैं। गणना के लिए जिले में कुल 9757 गणना कर्मियों की ड्यूटी लगाई गई है। जिनमें 8529 प्रगणक, 1230 सुपरवाइजर शामिल हैं। इसके अलावा 5110 एचएलबी भी लगाए गए हैं। जो मकानों के मैपिंग के साथ ही सूचीकरण कर रहे हैं। पहली बार जिले में डिजिटल जनगणना हो रही है। प्रथम चरण में सात मई से 21 मई तक जिले में स्व-गणना हुई। जिसमें लोगों ने आनलाइन अपने मकानों की स्वत: गणना की। यह भी पढ़ें- जनगणना: शुरू हुआ घरों का सर्वे, घर-घर पहुंचे कर्मचारी 22 मई से 20 जून तक मकानों के सूचीकरण का कार्य शुरू हो गया है। प्रगणक और सुपरवाइजर घर-घर जाकर लोगों के मकानों एवं भवनों की गणना कर रहे हैं। जिल...