प्रगणक का कार्य पूरा होने पर दिया प्रशस्ति पत्र
गंगापार, मई 23 -- तहसील क्षेत्र के विभिन्न गांवों की भवन गणना में लगाए गए प्रगणक व सुपरवाइजर इस भीषण गर्मी में घर-घर पहुंच मकान स्वामियों से मिल मकान गणना कार्य में जुटे हुए हैं। गुनईगहरपुर के प्रगणक वीरेन्द्र यादव ने महज दो दिनों में मकान गणना का कार्य पूर्ण कर वाहवाही लूटी। शिक्षक ने एसडीएम को बताया कि गुनई गहरपुर में कुल सात प्रगणक लगाए गए हैं, उन्हें कुल 128 मकान की गणना करने को मिला था, जिसमें कुल 162 जनगणना मकान मिले। शिक्षक वीरेन्द्र यादव के इस कार्य की जानकारी जैसे ही एसडीएम मेजा नीलम उपाध्याय को हुई उन्होंने प्रगणक को अपने कार्यालय में बुलाकर प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.