मुजफ्फरपुर, अप्रैल 22 -- मुजफ्फरपुर, प्रमुख संवाददाता। प्रगणक और पर्यवेक्षक भी स्वगणना का एप खोलने से डर रहे हैं। स्वगणना के नाम पर फर्जी एप और मैसेज वायरल हो रहे हैं। ट्रेनिंग में प्रगणकों को इसे लेकर आगाह किया गया है।जनगणना 2027 को लेकर 17 अप्रैल से स्वगणना शुरू है। इसपर आमलोगों के साथ ही जनगणना में लगाए जाने वाले प्रगणकों और पर्यवेक्षकों को भी स्वगणना का फॉर्म भरना है। ट्रेनर अमित कुमार, नेहा समेत अन्य ने कहा कि प्रगणकों को बताया गया है कि एपीके फाइल को नहीं खोलना है। इस तरह के एप से साइबर ठगी का शिकार बन सकते हैं। जिले में भी कई ग्रुप में एप घूम रहे हैं। सख्त हियादत दी गई है कि इस तरह के एप को खोलकर स्वगणना नहीं करें।प्रगणकों के ग्रुप में आने वाले लिंक से ही करें स्वगणनाजिले में प्रखंडवार जनगणना के लिए प्रगणकों का ग्रुप बनाया गया है। ...