पाकुड़, अगस्त 21 -- भारत की जनगणना 2027 के मकान सूचीकरण कार्य निष्पादन के उपरांत सरकार के संयुक्त सचिव झारखंड सरकार राजस्व निबंधन एवं भूमि सुधार विभाग के दिनांक 13/07/2026 के तहत मानदेय भुगतान हेतु राशि आवंटित होने के उपरांत निदेशक एवं मुख्य प्रधान जनगणना अधिकारी के द्वारा प्रथम चरण में कार्यरत समस्त कर्मियों का मानदेय / पारिश्रमिक 15/08/2026 तक हर हाल में सुनिश्चित किया जाना था। संबंधित आदेश के बावजूद आज तक हम सभी को मानदेय/ पारिश्रमिक भुगतान नहीं हो पाया है। उक्त मामले से संबंधित आवेदन पत्र संबंधित कार्य में लगे शिक्षक-शिक्षिकाओं (प्रगणकों एवं पर्यवेक्षकों) ने चार्ज पदाधिकारी सह प्रखंड विकास पदाधिकारी पाकुड़ को सौंपा है। आवेदन में पाकुड़ प्रखंड अंतर्गत भारत की जनगणना 2027 के मकान सूचीकरण में जुड़े सभी प्रगणकों एवं पर्यवेक्षकों को कार्य न...