पाकुड़, मई 18 -- महेशपुर प्रखंड मुख्यालय स्थित प्रखंड सभागार में सोमवार को आगामी जनगणना 2027 को लेकर बैठक का आयोजन किया गया। बैठक की अध्यक्षता प्रखंड विकास पदाधिकारी डॉ़ सिद्धार्थ शंकर यादव ने की। इस दौरान जनगणना कार्य में प्रतिनियुक्त 539 प्रगणकों एवं 59 पर्यवेक्षकों के बीच जनगणना किट का वितरण किया गया। कार्यक्रम में काफी संख्या में जनगणना कार्य से जुड़े कर्मी उपस्थित रहे। मौके पर सांख्यिकी पर्यवेक्षक राजेश रमन द्वारा सभी कर्मियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। बीडीओ डॉ़ सिद्धार्थ शंकर यादव ने बताया कि जनगणना देश का एक महत्वपूर्ण कार्य है, जिसके माध्यम से जनसंख्या, परिवार, शिक्षा, रोजगार एवं अन्य सामाजिक-आर्थिक आंकड़ों का संग्रह किया जाता है। जनगणना के आंकड़े सरकार की विभिन्न योजनाओं एवं विकास कार्यों के लिए काफी महत्वपूर्ण माने जाते हैं।...