मुजफ्फरपुर, जुलाई 13 -- मुजफ्फरपुर, प्रसं। जणगणना के पहले चरण में मकान सूचीकरण में लगे प्रगणकों-पर्यवेक्षकों के मानदेय भुगतान को राशि आवंटित कर दी गई है। राजस्व और भूमि सुधार विभाग की ओर से दो अरब से अधिक की राशि आवंटित की गई है। गृह मंत्रालय जणगणना कार्य निदेशालय ने इसे लेकर सभी डीएम को निर्देश दिया है। अधिकारियों को यह निर्देश मिला है कि पात्र प्रगणकों और पर्यवेक्षकों को मानदेय तथा प्रशिक्षण भत्ते का भुगतान त्वरित करेंगे। भुगतान पीएफएमएस माध्यम से सीधे बैंक खाते में होगा। भुगतान की प्रक्रिया पूरी होने के बाद जिलास्तर से व्यय की गई राशि का उपयोगिता प्रमाणपत्र जणगणना कार्य निदेशालय और राजस्व भूमि सुधार विभाग को उपलब्ध कराने का निर्देश मिला है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...