प्रतापगढ़ - कुंडा, अप्रैल 20 -- जनगणना के लिए सदर तहसील में चिन्हित किए गए सुपरवाइजरों और प्रगणकों के पहले चरण के तीन दिवसीय प्रशिक्षण की शुरुआत सोमवार को शहर अबुल कलाम इंटर कालेज में की गई। तहसीलदार सदर अनिल कुमार ने प्रगणकों और सुपरवाइजरों को एप डाउनलोड करने के साथ नजरी-नक्श बनाने सहित तमाम बारीकियां बताई। जनगणना के लिए सदर तहसील से चिन्हित किए गए सुपरवाइजर और प्रगणकों के प्रशिक्षण की शुरुआत सोमवार को शहर के अबुल कलाम इंटर कॉलेज में हुई। पहले चरण के तीन दिवसीय प्रशिक्षण में कुल 225 प्रगणक और सुपरवाइजर प्रशिक्षण प्राप्त करेंगे। प्रशिक्षण देने के लिए प्रशासन की ओर से 10 मास्टर ट्रेनर नियुक्त किए गए हैं। यह भी पढ़ें- तीन दिवसीय जनगणना प्रशिक्षण शिविर प्रारम्भ तहसीलदार सदर अनिल कुमार ने प्रशिक्षण स्थल पर पहुंचकर सुपरवाइजर और प्रगणकों को जनगण...