बेगुसराय, मई 3 -- गढ़पुरा, एक संवाददाता। जनगणना 2027 की पहले चरण की गणना का कार्य शनिवार से शुरू हो गया। स्वगणना कराने की तिथि शुक्रवार को समाप्त हो गयी। शनिवार से ही प्रगणकों द्वारा डोर-टू-डोर जाकर गणना का शुरू कर दिया गया है। प्रखंड में बहुत सारे लोंगो ने वेब पोर्टल पर एक मई तक स्वगणना करायी। इसमें ऑनलाइन माध्यम से अपने परिवार की जानकारी व 33 मूलभूत प्रश्नों का जवाब इंट्री करना था। स्वगणना के लिए 17 अप्रैल से वेब पोर्टल चालू किया गया था। यह भी पढ़ें- जनगणना 2027 : प्रगणकों ने संभाली कमान, डोर-टू-डोर मकान सूचीकरण हुआ शुरू प्रगणकों की नियुक्ति प्रखंड सांख्यिकी अधिकारी बिहारी लाल शर्मा ने बताया कि प्रगणकों व पर्यवेक्षकों को डोर-टू-डोर जाकर स्वगणना का सत्यापन करने, मकान की सूचीकरण व मकानों की गणना करने में किसी तरह की परेशानी नहीं हो, इस उद...