रामगढ़, अप्रैल 28 -- रामगढ़, नगर प्रतिनिधि जिला अंतर्गत छावनी परिषद रामगढ़ चार्ज-शहरी क्षेत्र जनगणना प्रशिक्षण का द्वितीय दिवस सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। इस प्रशिक्षण कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य आगामी जनगणना कार्य को त्रुटिहीन और सुव्यवस्थित तरीके से पूरा करना है। प्रशिक्षण सत्र का कुशल संचालन अनुभवी शिक्षकों ने किया।जिनमें मुख्य रूप से ट्रेनर शक्तिचन्द्र पोद्दार प्रधानाध्यापक, छावनी कन्या मध्य विद्यालय, रामगढ़, धर्मेन्द्र कुमार सिंह शिक्षक, गांधी स्मारक 2 उच्च विद्यालय शामिल थे। प्रशिक्षण के दौरान मुख्य रूप से कई विषयों पर क्रमवार विस्तृत जानकारी दी गई। जैसे भवनों की पहचान और उनकी नंबरिंग प्रक्रिया, परिवार के सदस्यों की सटीक गणना और जानकारी एकत्र करना। प्रत्येक घरों में मौजूद बुनियादी सुविधाओं के डेटा जमा के तरीके पर चर्चा किए। यह भी पढ़ें-...