गिरडीह, अप्रैल 28 -- देवरी, प्रतिनिधि। देवरी स्थित प्रखंड सभाकक्ष में जनगणना को लेकर आयोजित तीन दिवसीय प्रशिक्षण के दूसरे दिन मंगलवार को सांख्यिकी अन्वेषक ग्रेड टू आकाश वाजपेयी, जिला जनगणना कोषांग के राजन कुमार एवं बीडीओ कुमार बंधु कच्छप ने उपस्थित प्रगणकों व पर्यवेक्षकों को प्रथम चरण के जनगणना कार्य की जानकारी दी। साथ ही उन्हें तकनीकी त्रुटियों को दूर करने की भी जानकारी दी गयी। अधिकारियों ने उपस्थित प्रगणकों को 1 से 15 मई तक स्वगणना तथा 16 मई से 14 जून तक मकानों की गणना करने से सम्बंधित जानकारी दी। अधिकारियों ने उपस्थित प्रगणक एवं पर्यवेक्षक को एप्प के माध्यम से नियमाकुल जनगणना करने का निर्देश दिया। यह भी पढ़ें- जनगणना 2027 के प्रथम चरण के तीन दिवसीय प्रशिक्षण का दूसरा दिन संपन्न मौके पर प्रखंड विकास पदाधिकारी कुमार बंधु कच्छप, पर्यवेक्ष...