देवरिया, अप्रैल 30 -- सलेमपुर, हिन्दुस्तान संवाद। जनगणना-2027 के प्रथम चरण की तैयारियों के तहत श्रीरैनाथ ब्रह्मदेव महाविद्यालय सलेमपुर में तृतीय बैच का तीन दिवसीय प्रशिक्षण बुधवार को हुआ। इसमें 325 प्रगणक और सुपरवाइजरों ने भाग लिया। प्रशिक्षण के दौरान वास्तविक फील्ड सर्वे के स्थान पर कक्षा में ही रोल प्ले के माध्यम से डेमो कराया गया।मास्टर ट्रेनर डॉ गोविंद मिश्र, शिशिर कुमार राय, मुकेश यादव, अरविन्द कश्यप और मयंक पांडेय ने तकनीकी एवं व्यवहारिक पहलुओं पर मार्गदर्शन दिया तथा प्रतिभागियों की शंकाओं का समाधान किया। कार्यक्रम की व्यवस्थाएं अनुज कुमार, अतुल कुमार, जितेन्द्र कुमार और सुनील भाटिया ने संभाली। इस अवसर पर सौम्या मिश्रा, सर्वेश यादव, जावेद अंसारी और रमेश तिवारी सहित अन्य कर्मचारी उपस्थित रहे। यह भी पढ़ें- जनगणना को लेकर तीन दिवसीय प्...