प्रगणकों के नजरी नक्शा का हुआ पुनः सत्यापन
रामगढ़, जून 3 -- रामगढ़, नगर प्रतिनिधि। छावनी परिषद सभागार में बुधवार को प्रगणकों के नजरी नक्शा का पुनः सत्यापन हुआ। जिसमें छावनी शहरी क्षेत्र के वार्ड नंबर 2 के प्रगणकों द्वारा तैयार किए गए नजरी नक्शा का पुनः सत्यापन किया गया। सत्यापन कार्य के दौरान वार्ड के 2 सुपरवाइजर अपनी 24 प्रगणकों की पूरी टीम के साथ सभागार पहुंचे। मौके पर मौजूद तकनीकी विशेषज्ञ विथिंन बनर्जी और सहायक कमला प्रसाद ने तैयार किए गए नजरी नक्शा की बारीकियों की जांच की। उसे त्रुटिहीन बनाने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। बताया गया की पुनः सत्यापन के बाद ही जनगणना एप्प में जमा किया जायगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.