लखीसराय, अप्रैल 19 -- लखीसराय, एक प्रतिनिधि। जिले में जनगणना कार्य को सुचारू रूप से संचालित करने के उद्देश्य से चल रहे प्रगणकों के तीन दिवसीय प्रथम चरण का प्रशिक्षण शनिवार को सफलतापूर्वक संपन्न हो गया। इस प्रशिक्षण कार्यक्रम के माध्यम से प्रगणकों को गणना प्रक्रिया, डेटा संग्रहण और तकनीकी उपयोग से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारियां दी गईं। प्रशिक्षण के समापन दिवस पर प्रगणकों को फील्ड में जाकर घर-घर गणना करने का व्यावहारिक अभ्यास कराया गया। इस दौरान उन्हें मोबाइल एप के माध्यम से डेटा दर्ज करने, जानकारी को सही तरीके से अपलोड करने और तकनीकी त्रुटियों से बचने के उपायों के बारे में विस्तार से समझाया गया। यह भी पढ़ें- जनगणना के प्रथम चरण का तीन दिवसीय प्रशिक्षण संपन्न प्रशिक्षकों ने बताया कि डिजिटल माध्यम से डेटा संग्रहण प्रक्रिया को अधिक पारदर्शी और...