बेगुसराय, अप्रैल 16 -- खोदावंदपुर ,निज संवाददाता। वर्ष 2026 की जनगणना के लिए प्रगणकों एवं पर्यवेक्षकों का तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम गुरुवार को शुरू हुआ। प्रखंड मुख्यालय स्थित कर्पूरी स्मृति भवन में आयोजित इस प्रशिक्षण कार्यक्रम का उद्घाटन प्रखंड पंचायत राज पदाधिकारी संदीप कुमार ने किया। मिली जानकारी के अनुसार खोदावंदपुर में कुल 170 प्रगणकों को जनगणना कार्य में लगाया जाएगा। इसकी मॉनिटरिंग पर्यवेक्षक करेंगे। प्राप्त जानकारी के अनुसार गुरुवार से शुरू इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में 45 प्रगणक भाग ले रहे हैं। अगले चरण में बारी बारी से शेष प्रगणकों को प्रशिक्षण दिया जाएगा। यह भी पढ़ें- बलिया में जनगणना प्रगणकों को दी गई ट्रेनिंग

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...