रामगढ़, मई 4 -- गिद्दी, निज प्रतिनिधि। डाड़ी प्रखंड सभागार में तृतीय और चतुर्थ बैच का जनगणना 2027 के लिए प्रतिनियुक्त प्रगणकों और पर्यवेक्षकों का तीन दिवसीय प्रशिक्षण सोमवार को शुरू हुआ। इस अवसर पर डाड़ी चार्ज पदाधिकारी सह बीडीओ अनु प्रिया ने प्रशिक्षण में शामिल प्रगणकों और पर्यवेक्षकों को संबोधित करते हुए प्रशिक्षण के बारे में जानकारी दी। जबकि बतौर प्रशिक्षिक दिवाकरकांत त्रिवेदी, दिलनवाज, मो एनूल, भुपेंद्र कुमार प्रगणकों और पर्यवेक्षकों को प्रशिक्षण देने का कार्य किया। जिसमें तकनीकी जानकारी और प्रगणक मोबाइल ऐप के माध्यम से डेटा दर्ज करने आदि की जानकारी दी गई। इस अवसर पर प्रगणकों और पर्यवेक्षकों को अनुदेश पुस्तिका भी प्रदान की गई। प्रशिक्षण के दौरान प्रगणकों, पर्यवेक्षकों के अलावे प्रखंड के सभी संबंधित कर्मी उपस्थित थे।
हिंदी हिन्दुस्तान...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.