आरा, मार्च 10 -- शिक्षक कुंवर प्रसाद, फाइल फोटो पीरो, संवाद सूत्र। शिक्षा के क्षेत्र में अलख जगाने वाले प्रख्यात शिक्षक कुंवर प्रसाद के निधन से अगिआंव बाजार में शोक की लहर दौड़ गयी। वे सरस्वती शिशु मंदिर के सचिव थे। शिक्षकों और छात्रों समेत मुखिया सुनीता देवी और भाकपा माले के पंचायत सचिव रामबाबू चंद्रवंशी ने भी गहरी संवेदना जतायी है। ग्रामीणों के अनुसार वे निःशुल्क शिक्षण संस्थान चलाते थे और अगिआंव बाजार के आसपास के दर्जनों गांवों के लोग अपने-अपने बच्चों को उनके पास पढ़ने के लिये भेजते थे। रामबाबू चंद्रवंशी ने अगिआंव बाजार में पुल के पास शिक्षक कुंवर प्रसाद की आदमकद प्रतिमा लगाये जाने की मांग सरकार से की है। लंबी बीमारी के बाद अगिआंव बाजार के पैतृक गांव में मंगलवार की सुबह उन्होंने अंतिम सांस ली। वे अपने पीछे पत्नी सरिता देवी, चंद्रकांत, रव...