सिमडेगा, अप्रैल 2 -- सिमडेगा, जिला प्रतिनिधि। जिले को बेहतर चिकित्सा सुविधा देने के लिए एसबीएमसी बीरु लगातार प्रयास कर रहा है। अस्पताल के नयी प्रबंधन टीम के द्वारा अस्पताल में विशेषज्ञ चिकित्सकों की व्यवस्था सुनिश्चित की जा रही है। बुधवार को अस्पताल के प्रबंधक डॉ आलोक रॉय ने बताया कि एसबीएमसी बीरु में बुधवार से न्यूरो सर्जरी की सेवा शुरु कर दी गई है। उन्होंने बताया कि ओडिसा राउरकेला आईजीएच और जेपी हॉस्पिल में सेवा दे चुके प्रसिद्ध न्यूरो सर्जन डॉ आरएन महापात्र बुधवार से बीरु हॉस्पिल में अपना योगदान दिया है। उन्होंने बताया कि डॉ महापात्र 30 वर्षो से ज्यादा का अनुभव है और देश के गिने चुने न्यूरो सर्जन में इनकी गिनती होती है। डॉ रॉय ने कहा कि सेवा और आरोग्य जिला के निर्माण के उददेश्य से ही एसबीएमसी बीरु की टीम लगातार काम कर रही है। उन्होने ब...