लखनऊ, जून 29 -- लखनऊ, कार्यालय संवाददाता। मशहूर इस्लामी विद्वान, विचारक और प्रभावशाली वक्ता मौलाना सैयद सलमान हुसैनी नदवी का सोमवार भोर में निधन हो गया। उनके निधन की खबर से देश और विदेश के शैक्षणिक, धार्मिक और सामाजिक हलकों में गहरा शोक ज़ाहिर किया । उनका निधन न केवल हिंदुस्तान के लिए, बल्कि संपूर्ण इस्लामी जगत के लिए एक अपूरणीय क्षति है। उनके जाने से इस्लाम की प्रामाणिकता, सुन्नत-ए-नबवी, अहले-सुन्नत की मध्यममार्गी सोच और उम्मत के सामूहिक मुद्दों को उठाने वाली एक सशक्त आवाज़ खामोश हो गई है। मौलाना सैयद सलमान हुसैनी नदवी का जन्म 1954 में उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जिले के प्रतिष्ठित सैयद परिवार में हुआ था। वह हजरत मौलाना सैयद मोहम्मद ताहिर हुसैनी के पुत्र और इस्लामी विचारक' हज़रत डॉ. सैयद अब्दुल अली हसनी के नवासे थे। इस पारिवारिक पृष्ठभूमि ...