जमुई, फरवरी 24 -- झाझा । नगर संवाददाता प्रखण्ड संसाधन केन्द्र पर गैर आवासीय प्रशिक्षण संचालित करने का निर्णय लिया गया है। प्रखण्ड संसाधन केन्द्रों को क्रियाशील किया जाएगा। सरकारी विद्यालयों में कार्यरत शिक्षकों को गैर आवासीय प्रशिक्षण दिया जाएगा। राज्य शिक्षा शोध एवं प्रशिक्षण परिषद पटना ने इस बाबत निर्णय लिया है। एससीईआरटी की संयुक्त निदेशक (प्रशासन) सुषमा कुमारी के हस्ताक्षर से आदेश जारी किया गया है। राज्य शिक्षा शोध एवं प्रशिक्षण परिषद ने राज्य के सरकारी विद्यालयों में कार्यरत शिक्षकों के गैर आवासीय प्रशिक्षण हेतु प्रखण्ड संसाधन केन्द्रों को क्रियाशील करने के संबंध में बीईपी-290 / 19.02.2026 के तहत कार्यालय पत्रांक- सी/11-टी/टी-2025/ 1014 पटना, दिनांक 18 फरवरी, 2026 के तहत बिहार शिक्षा परियोजना परिषद् के राज्य परियोजना निदेशक को राज्य ...