अररिया, अप्रैल 28 -- भरगामा, एक संवाददाता भरगामा प्रखंड मुख्यालय में प्रखंड क्षेत्र के सभी पंचायतों के स्वच्छता पर्यवेक्षकों की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक का मुख्य उद्देश्य स्वच्छता कर्मियों के बीच समन्वय स्थापित करना तथा उनकी समस्याओं के समाधान एवं कार्यों के बेहतर संचालन के लिए एक प्रखंड स्तरीय संगठन का गठन करना था। बैठक में सर्वसम्मति से भरगामा प्रखंड स्वच्छता पर्यवेक्षक संघ का गठन किया गया। इस दौरान विभिन्न पदों पर पदाधिकारियों का चुनाव भी किया गया। चुनाव प्रक्रिया के बाद प्रदीप यादव को अध्यक्ष, विनोद यादव को सचिव, आदित्य आनंद को कोषाध्यक्ष, सुभाष राय को उपाध्यक्ष, अनंत यादव को मीडिया प्रभारी तथा बाल गोविंद कुमार को उपसचिव चुना गया। यह भी पढ़ें- बालिकाओं के सशक्तिकरण के लिए विद्यालयों में मीना मंच गठन अनिवार्य बैठक में उपस्थित...