गिरडीह, अप्रैल 23 -- गिरिडीह, प्रतिनिधि। जिले में बेहतर और पारदर्शी स्वास्थ्य सेवाएं सुनिश्चित करने के लिए उपायुक्त रामनिवास यादव ने बुधवार को समाहरणालय में सिविल सर्जन, सभी प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारियों और वरीय अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। उपायुक्त ने कहा कि आमजन को गुणवत्तापूर्ण और समयबद्ध चिकित्सा सेवाएं उपलब्ध कराना जिला प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने निर्देश दिया कि सभी स्वास्थ्य संस्थानों में पारदर्शिता से कार्य हो और मरीजों को असुविधा न हो। अस्पतालों में साफ-सफाई, दवाओं की उपलब्धता, चिकित्सकों-कर्मियों की उपस्थिति और मरीजों से व्यवहार पर विशेष ध्यान दिया जाए। उन्होंने कहा कि सभी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र और सदर अस्पताल में मूलभूत सुविधाएं सुनिश्चित की जाएं। यह भी पढ़ें- चंदवा में डीसी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.