रांची, अप्रैल 27 -- कर्रा, प्रतिनिधि। मध्याह्न भोजन व्यवस्था को सुचारू रूप से संचालित करने को लेकर प्रखंड स्तरीय स्टियरिंग सह मॉनिटरिंग समिति की बैठक सोमवार को बीडीओ स्मिता नगेशिया की अध्यक्षता में हुई। बैठक में सभी सरकारी एवं अल्पसंख्यक विद्यालयों में छात्रों को मेन्यू के अनुसार स्वच्छ और गुणवत्तापूर्ण मध्याह्न भोजन उपलब्ध कराने का निर्देश दिया गया। साथ ही पर्याप्त मात्रा में स्वच्छ पेयजल की व्यवस्था सुनिश्चित करने को कहा गया। इस अवसर पर बीडीओ ने भीषण गर्मी को देखते हुए छात्रों को पेड़ के नीचे या बरामदे में नहीं बैठने का निर्देश दिए। उन्होंने विद्यालयों में आपात स्थिति को ध्यान में रखते हुए ग्लूकोज रखने का भी निर्देश दिया। इस संबंध में चिकित्सा पदाधिकारी को सभी विद्यालयों में आवश्यकतानुसार ग्लूकोज उपलब्ध कराने के लिए कहा गया, जिस पर उन्ह...