प्रखंड स्तर पर गठित जेंडर फोरम को कारगर बनाने की तैयारी
बेगुसराय, अप्रैल 27 -- खोदावंदपुर, निज संवाददाता। खोदावंदपुर में प्रखंड स्तर पर गठित जेंडर फोरम को प्रभावी बनाने की तैयारी की जा रही है। इसके लिए जीविका को महत्वपूर्ण भूमिका दी जाएगी। यह जेंडर फोरम जीविका एवं प्रखंड कार्यालय के संयुक्त तत्ववधान में संचालित किया जाएगा। बीडीओ मिथिलेश बिहारी वर्मा ने बताया कि प्रखंड स्तर पर जेंडर फोरम का गठन गत 5 जुलाई 2025 को ही किया जा चुका है। बीडीओ ने बताया कि जेंडर फोरम का गठन बाल विवाह पर रोक, महिलाओं और बालिकाओं के साथ होने वाले लिंग आधारित उत्पीड़न के खिलाफ कारगर कदम उठाने के लिए किया गया है। उन्होंने बताया कि सरकार लैंगिग असमानता के कारण होने वाले अपराधों पर नकेल कसना चाहती है। महिलाओं के साथ होने वाले भेदभाव को खत्म करने, बालिकाओं को शिक्षित करने एवं आत्मनिर्भर बनाने जैसे मुद्दों को धरातल पर उतारने ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.