चाईबासा, जनवरी 8 -- मझगांव।रेफरल अस्पताल मझगांव में गुरुवार को प्रखंड स्तरीय स्वास्थ्य मेला 2026 का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उदघाटन मुख्य अतिथि बीडीओ विजय रंजन तिर्की,सीओ विजय हेमराज खलखो, प्रखंड़ प्रमुख सरस्वती चातार,जिप सदस्य भाग एक लंकेश्वर तामसोय,भाग दो पूनम जेराई, व चिकित्सा प्रभारी डॉक्टर सनातन चातार,झामुमो नेता गोकुल पोलाई ने संयुक्त रूप से किया। बीडीओ विजय रंजन तिर्की ने कहा कि हम मेले में जाकर खुश होते हैं। लेकिन स्वास्थ्य मेला एक ऐसा मेला है, जहां हम अपना दुख लेकर जाते हैं। उन्होंने लोगों से स्वास्थ्य मेला का लाभ उठाने कि अपील करते हुए कहा कि हम कई बार अपने स्वास्थ्य के प्रति सजग नहीं रहते। इस कारण बाद में परेशानी का सामना करना पड़ता है। इसको लेकर सरकार द्वारा लोगों तक स्वास्थ्य लाभ पहुंचाने के उद्देश्य से स्वास्थ्य मेले का आय...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.