लातेहार, जनवरी 5 -- बालूमाथ, प्रतिनिधि। प्रखंड स्तरीय स्वास्थ्य मेला के सफल आयोजन को लेकर सोमवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बालूमाथ में क्रियान्वयन समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता बालूमाथ प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ.अशोक कुमार ने की। बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि स्वास्थ्य मेला का आयोजन 6 जनवरी को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बालूमाथ, 7 जनवरी को प्रखंड परिसर हेरहंज तथा 10 जनवरी को बाजार परिसर बरियातू में किया जाएगा। मेले के माध्यम से आम लोगों को विभिन्न स्वास्थ्य सेवाएं एक ही स्थान पर उपलब्ध कराई जाएंगी। मौके पर बरियातू उपप्रमुख निशा सहदेव,बालूमाथ प्रखंड विकास पदाधिकारी सोमा उरांव,हेरहंज प्रखंड विकास पदाधिकारी,सांसद प्रतिनिधि प्रेम प्रसाद गुप्ता,रंजीत जसवाल,विधायक प्रतिनिधि संजय यादव, समाजसेवी लालआशीष नाथ शाहद...