देवघर, जून 25 -- मारगोमुंडा,प्रतिनिधि। प्रखंड मुख्यालय स्थित स्टेडियम में बुधवार को प्रखंड स्तरीय सुब्रतो कप इंटरनेशनल फुटबॉल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसका विधिवत उद्घाटन बीडीओ शशि संदीप सोरेन, बीस सूत्री अध्यक्ष सोहन मुर्मू, मुखिया सुधीर मंडल, बीपीओ मधु कुमारी ने संयुक्त रूप से खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया। प्रतियोगिता के दौरान कई विद्यालय के बालक वर्ग के अंडर 15 और अंडर 17 और बालिका वर्ग के अंडर 17 की टीम ने भाग लिया। जहां बालक वर्ग के अंडर 15 फुटबॉल प्रतियोगिता में उत्क्रमित उच्च विद्यालय सुगापहाड़ी 2 की टीम विजेता बनी। वहीं उत्क्रमित मध्य विद्यालय बाघमारा की टीम उपविजेता रही। बालक वर्ग के अंडर 17 में राजकीय प्लस टू उच्च विद्यालय मारगोमुंडा की टीम विजेता बनी और उत्क्रमित उच्च विद्यालय सुगापहाड़ी 2 की टीम उपविजेता रही। यह ...