लातेहार, मार्च 11 -- बारियातू, प्रतिनिधि। नचना स्थित सरना भवन में प्रखंड स्तरीय सरहुल मनाने को लेकर बैठक की गई। बैठक की अध्यक्षता महावीर उरांव ने किया। बैठक में बीते वर्ष हुए सरहुल में आय व्यय की समीक्षा की गई। इस वर्ष सरहुल पर्व पर होने वाले कार्यक्रम की तैयारियों पर विस्तृत चर्चा की गई। चर्चा के पश्चात 21 मार्च को धूमधाम से प्रखंड स्तरीय सरहुल मनाया जाएगा। मौके पर काफी संख्या में सरना धर्मावलंबी उपस्थित थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.