खगडि़या, सितम्बर 23 -- चौथम। एक प्रतिनिधि जिले के चौथम प्रखंड मुख्यालय स्थित बीआरसी के सभाकक्ष में मंगलवार को प्रखंड स्तरीय शारीरिक शिक्षकों की बैठक हुई। बैठक की अध्यक्षता प्रखंड प्रभारी शिक्षा पदाधिकारी मनोज कुमार श्रीवास्तव ने की। इसका मुख्य उद्देश्य प्रखंड स्तर पर विद्यालय खेल प्रतियोगिता 2026-27 का सफल आयोजन कराना और ज्यादा से ज्यादा स्कूलों के छात्र-छात्राओं की खेल प्रतियोगिताओं में भागीदारी सुनिश्चित करना था। प्रभारी शिक्षा पदाधिकारी ने शारीरिक शिक्षकों से कहा कि वे अपने-अपने स्कूलों से ज्यादा से ज्यादा प्रतिभाशाली छात्र-छात्राओं की भागीदारी सुनिश्चित कराएं। इससे ग्रामीण क्षेत्र के विद्यार्थियों को अपनी खेल प्रतिभा दिखाने का मौका मिलेगा। बैठक में प्रतियोगिता के दौरान खिलाड़ियों के बीच प्रतिस्पर्धा, अनुशासन, खेल भावना और आयोजन की व्यव...