सीवान, अप्रैल 1 -- गोपालपुर, निज संवाददाता। प्रखंड के छाता पंचायत स्थित सामुदायिक भवन में प्राइवेट स्कूल्स एंड चिल्ड्रेन वेलफेयर एसोसिएशन (पासवा) की हुसैनगंज इकाई द्वारा प्रखंड स्तरीय विद्यार्थी सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में प्रखंड के छह विद्यालयों-ब्राइट विजन पब्लिक स्कूल मड़कन, न्यू डिस्ट्रिक्ट ग्लोबल स्कूल कुतुबछपरा, ग्लोबल पब्लिक स्कूल खानपुर खैरॉटी, रॉयल चिल्ड्रेन पब्लिक स्कूल जमालहाता, एवरग्रीन पब्लिक एकेडमी हथौड़ा एवं विजडम पब्लिक स्कूल हथौड़ी, सीवान-के 200 से अधिक छात्र-छात्राओं व उनके अभिभावकों ने भाग लिया। इस अवसर पर सभी प्रतिभागी विद्यार्थियों को मेडल, शॉल, सर्टिफिकेट एवं सोल देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में विभिन्न विद्यालयों के निदेशकगण, पासवा के जिला सचिव शिवजी प्रसाद, प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी अरविंद कुमा...