पूर्णिया, जून 24 -- धमदाहा, एक संवाददाता। प्रखंड स्तरीय मॉडल विद्यालय के लिए चिन्हित माधव सार्वजनिक उच्च विद्यालय धमदाहा ने भौतिक निरीक्षण किया है। इस संबंध में एसडीओ अनुपम ने बताया कि राज्य सरकार द्वारा प्रखंड स्तर पर मॉडल स्कूल बनाने के लिए कुंवारी पंचायत स्थित माधव सार्वजनिक उच्च विद्यालय को चिन्हित किया गया है जिसमें आगामी दिनों त्वरित गति से कार्य कर विद्यालय संचालन की दिशा में कार्य किया जाना है जिसको लेकर मंगलवार को विद्यालय में उपलब्ध एवं संसाधनों का भौतिक निरीक्षण किया गया है निरीक्षण के दौरान विद्यालय में शिक्षक 18, कक्षा 9 में 90 छात्र एवं 90 छात्रा, वर्ग 10 में 83 छात्र एवं 68 छात्रा, वर्ग 11 में 87 छात्र एवं 98 छात्रा एवं वर्ग 12 में 96 छात्र तथा 91 छात्रा नामांकित हैं। उच्च विद्यालय में पुस्तकालयाध्यक्ष 01, परिचारी 01,चपरासी...