समस्तीपुर, अप्रैल 9 -- अमर कुमार विद्यापतिनगर। प्रखंड के विद्यापति मॉडल इंटर विद्यालय मऊ बाजिदपुर दक्षिण में शुक्रवार को प्रखंड स्तरीय मेधा सम्मान समारोह आयोजित किया गया है। इसमें प्रखंड स्तर पर या विद्यालय स्तर पर वर्ग नवम से बारहवीं तक में सर्वोत्कृष्ट कार्य करने वाले करीब डेढ़ सौ छात्र और छात्राओं को सम्मानित किया जाना है। जिसकी तैयारी पूरी कर ली गई है। जानकारी देते हुए विद्यालय के प्राचार्य अमित भूषण ने बताया कि स्कूल के सभा हॉल में आयोजित इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि दलसिंहसराय के अनुमंडल पदाधिकारी किशन कुमार होंगे। उनके हाथों बच्चों को सम्मानित किया जाना है। मौके पर बीईओ सहित अन्य गणमान्य लोग भी रहेंगे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.