दुमका, अक्टूबर 7 -- मसलिया प्रखंड सभागार में बुधवार को प्रखंड प्रशासन और स्वयंसेवी संस्थान सीनी के संयुक्त तत्वाधान में प्रखंड स्तरीय बाल कल्याण एवं संरक्षण समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक का मुख्य उद्देश्य प्रखंड और पंचायत स्तरीय बाल कल्याण एवं संरक्षण समितियों का क्षमता वर्धन कर ग्राम और पंचायत स्तर पर बाल संरक्षण व्यवस्था को मजबूत करना है। बैठक में पंचायती राज संस्थाओं की भागीदारी और दायित्वों पर जोर दिया गया।

बैठक की जानकारी सीनी के जिला समन्वयक चंदन कुमार झा और ब्लाक समन्वयक असीत कुमार दान ने महिला बाल विकास एवं सामाजिक सुरक्षा विभाग झारखंड सरकार के संकल्प और मिशन वात्सल्य के तहत जारी मार्गदर्शिका के अनुसार पंचायत स्तरीय बाल कल्याण एवं संरक्षण समिति की संरचना, कार्य, दायित्व और बाल संरक्षण में भूमिका की जानकारी दी। उन्होंने पंचायत ...