समस्तीपुर, मार्च 10 -- सरायरंजन। प्रखंड संसाधन केंद्र सरायरंजन के द्वारा उच्च माध्यमिक विद्यालय बथुआ बुजुर्ग में मंगलवार को बिहार दिवस 26 को लेकर प्रखंड स्तरीय प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। इसमें गणित ओलंपियाड में जानवी रजक (6 से 8), तेजस्वी कुमार (1 से 5) तथा किशन कुमार (9 से12) चयनित हुए। इसी प्रकार क्विज प्रतियोगिता में सुरुचि कुमारी (1 से 5), अनुष्का कुमारी (6 से 8) तथा नीतीश कुमार (9 से 12) चयनित हुए।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...