औरंगाबाद, मार्च 16 -- दाउदनगर कन्या इंटर विद्यालय में बिहार दिवस के अवसर पर प्रखंड स्तरीय प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रधानाध्यापक डॉ. रवींद्र नाथ की देखरेख में आयोजन हुआ जिसमें प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। कार्यक्रम के अंतर्गत वर्ग 9 से 12 तक के विद्यार्थियों के लिए गणित ओलंपियाड, क्विज तथा चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। ओलंपियाड प्रतियोगिता में उत्कृष्ट उच्च माध्यमिक विद्यालय, तरार की छात्रा खुश्बू कुमारी ने 43 अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान प्राप्त किया। कन्या इंटर विद्यालय की छात्रा अमृता कुमारी ने 41 अंक के साथ द्वितीय स्थान हासिल किया, जबकि कन्या इंटर विद्यालय की छात्रा सुषमा कुमारी ने 37 अंक प्राप्त कर तृतीय स्थान प्राप्त किया। क्विज प्रतियोगिता में कन्या इंटर विद्यालय की छात्रा नेहा ...