बेगुसराय, जुलाई 22 -- छौड़ाही। प्रखंड क्षेत्र के अमारी मध्य विद्यालय में मंगलवार को प्रखंड स्तरीय पीवीएल उन्मुखीकरण कार्यशाला का आयोजन विद्यालय प्रधानाध्यापक सह डीडीओ परवेज आलम की अध्यक्षता में किया गया। उत्क्रमित उर्दू मध्य विद्यालय हुलासी टोला शिक्षक मो. जुबेर जफर ने बताया कि जिला कार्यक्रम अधिकारी व प्रखंड शिक्षा अधिकारी छौड़ाही के निर्देश आलोक में मध्य विद्यालय अमारी में प्रखंड के सभी उत्क्रमित मध्य विद्यालय मध्य विद्यालय एवं 6-8 तक के गणित विज्ञान विषय के शिक्षकों के लिए एक दिवसीय पीवीएल प्रशिक्षण उन्मुखीकरण कार्यशाला का आयोजन किया गया। विद्यालय के विभिन्न विषयों पर विस्तार से चर्चा करते हुए नवोदय विद्यालय में नामांकन के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन की विस्तृत जानकारी दी गई। कार्यशाला में तकनीकी टीम के जाकिर हुसैन, शिवाकांत राय, नरेश कुमार...