भभुआ, जनवरी 11 -- युवा पेज की खबर प्रखंड स्तरीय टीएलएम मेला में शिक्षकों की नवाचार क्षमता का हुआ प्रदर्शन नगरपालिका मध्य विद्यालय में आयोजित मेले में शिक्षण को रोचक और बाल-केंद्रित बनाने पर दिया गया जोर गणित, पर्यावरण विज्ञान, अंग्रेजी, हिंदी और उर्दू विषयों में उत्कृष्ट टीएलएम का चयन भभुआ, नगर संवाददाता। नगरपालिका मध्य विद्यालय में प्रखंड स्तरीय टीचिंग लर्निंग मटेरियल (टीएलएम) मेला का सफल एवं भव्य आयोजन किया गया। इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य शिक्षकों की रचनात्मकता और नवाचार क्षमता को प्रोत्साहित करना तथा शिक्षण अधिगम प्रक्रिया को अधिक प्रभावी, रोचक और बाल-केंद्रित बनाना था। कार्यक्रम का उद्घाटन जिला कार्यक्रम पदाधिकारी विकास कुमार डीएन, डायट मोहनिया के प्राचार्य संजय कुमार, व्याख्याता डॉ. संदीप कुमार एवं प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी मुकेश कुमार...