चाईबासा, अप्रैल 5 -- चाईबासा, संवाददाता। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चाईबासा सदर एमटीसी सभागार में प्रखंड स्तरीय टास्क फोर्स की बैठक हुई। इस दौरान डॉ. जगन्नाथ हेंब्रम ने स्वास्थ्य संबंधी चल रहे विभिन्न कार्यक्रमों की विस्तृत जानकारी साझा की। बैठक में डॉ आलोक रंजन द्वारा 100 दिवसीय टीबी तथा टीबी अभियान की जानकारी दी गई। डॉ. मीनू कुमारी द्वारा सर्वाइकल कैंसर से बचाव को चल रहे एचपीवी वैक्सीनेशन व डॉ. मीना कालुंडिया द्वारा इंटेंसिफाइड मलेरिया उन्मूलन कार्यक्रम फेज 3, फाइलेरिया से बचाव के लिए विभिन्न कार्यक्रमों के विषय में जानकारी दी। डॉ. जगन्नाथ हेंब्रम द्वारा कुपोषण, संस्थागत प्रसव, नियमित टीकाकरण, मलेरिया खोज हेतु फीवर सर्वे, फाइलेरिया रोगियों के रुग्णता प्रबंधन, इंडोर रेसुड्यूल स्प्रे, कुष्ठ आदि के विषय में बताया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्व...