सिमडेगा, सितम्बर 1 -- बानो, प्रतिनिधि। प्रखंड मुख्यालय स्थित एसएस प्लस-2 उच्च विद्यालय के फुटबॉल मैदान में प्रखंड स्तरीय खेलो झारखंड प्रतियोगिता खेलेंगे, पढ़ेंगे और बढ़ेंगे का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में प्रखंड के विभिन्न सरकारी एवं गैर सरकारी विद्यालयों के सैकड़ों छात्र-छात्राओं ने हिस्सा लेकर अपनी खेल प्रतिभा का प्रदर्शन किया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि विधायक प्रतिनिधि जगदीश बागे ने दीप प्रज्वलित कर किया। उन्होंने कहा कि खेल से बच्चों का शारीरिक एवं मानसिक विकास होता है। विद्यार्थियों को खेल को केवल मनोरंजन नहीं, बल्कि बेहतर कैरियर के अवसर के रूप में भी देखना चाहिए। उन्होंने कहा कि झारखंड सरकार खेल प्रतिभाओं को आगे बढ़ाने के लिए लगातार प्रयासरत है। प्रतियोगिता में अंडर-17 बालक एवं बालिका वर्ग के विभिन्न खेल आयोजित किए गए। कबड...