मधेपुरा, जून 13 -- गम्हरिया एक प्रतिनिधि प्रखंड मुख्यालय स्थित ई-किसान भवन में शुक्रवार को प्रखंड स्तरीय 'खरीफ महोत्सव 2026' का भव्य आयोजन किया गया. कार्यक्रम का विधिवत उद्घाटन कृषि विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिक डॉ. सुरेंद्र चौरसिया, पंकज कुमार और प्रखंड कृषि पदाधिकारी ज्योति कुमारी ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया. यह भी पढ़ें- खरीफ महाभियान से किसानों को मिली आधुनिक खेती की जानकारीकार्यक्रम की विशेषताएँ महोत्सव के दौरान कृषि विशेषज्ञों ने किसानों को खरीफ फसलों की उन्नत पैदावार, नई तकनीक और सरकारी योजनाओं के बारे में विस्तार से जानकारी दी. डॉ. सुरेंद्र चौरसिया ने किसानों को मिट्टी की जांच के महत्व को समझाते हुए संतुलित उर्वरक उपयोग पर जोर दिया. वहीं, पंकज कुमार ने कम लागत में अधिक मुनाफा कमाने वाली फसलों की खेती के तरीकों पर प्रकाश ...