सिमडेगा, मई 22 -- ठेठईटांगर, प्रतिनिधि। प्रखंड मुख्यालय में शुक्रवार को प्रखंड स्तरीय खरीफ कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि प्रमुख बिपिन पंकज मिंज, बीडीओ नुतन मिंज, मुखिया संगीता मिंज एवं सांसद प्रतिनिधि फ्रांसिस बिलुंग ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया। मौके पर प्रमुख ने प्रगतिशील किसानों से मेहनत एवं आधुनिक तकनीक के साथ खेती करने की अपील की। उन्होंने कहा कि किसानों की आय बढ़ाने के लिए सरकार हर संभव सहायता उपलब्ध करा रही है। वहीं बीडीओ नुतन मिंज ने कहा कि बदलते मौसम और कम वर्षा की संभावना को देखते हुए किसानों को अभी से तैयारी करने की आवश्यकता है। यह भी पढ़ें- कम वर्षा की संभावना को लेकर किसानों को किया गया जागरूक, खरीफ फसल की तैयारी पर जोर उन्होंने जल संरक्षण, वैज्ञानिक तरीके से खेती तथा वैकल्पिक फसलो...