छपरा, जून 18 -- फोटो-6 तरैया रेफरल अस्पताल के वर्षों से खराब चापाकल तरैया, एक संवाददाता। प्रखंड स्तरीय विभिन्न कार्यालय परिसरों में चापाकल नहीं होने से दूर-दराज से आने वाले लोगों को पेयजल के लिए भटकना पड़ रहा है।

चापाकल का संकट प्रखंड सह अंचल कार्यालय, अभिलेख कार्यालय, पशु अस्पताल, बाल विकास परियोजना कार्यालय तथा यक्ष्मा केंद्र परिसर में चापाकल की व्यवस्था नहीं है। शिकायतकर्ताओं शत्रुध्न सिंह, बुखारी सिंह, दीपलाल यादव, दीपक कुमार राय, माधो सिंह व चंद्रमा सिंह कुशवाहा ने बताया कि अंचल परिसर में एक भी चापाकल नहीं है। यक्ष्मा केंद्र में इलाज कराने आई मरीज शिवकुमारी देवी ने बताया कि सुबह से अस्पताल में हैं, लेकिन पानी पीने की कोई व्यवस्था नहीं है। रेफरल अस्पताल परिसर में केवल दो चापाकल हैं, जिनमें से अस्पताल के भीतर लगा चापाकल वर्षों से खराब...