गिरडीह, मई 24 -- देवरी, प्रतिनिधि। देवरी स्थित प्रखंड सभागार में शनिवार को जिला सहकारी संघ लिमिटेड के द्वारा एकदिवसीय प्रखंड स्तरीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। जिसमें सिद्धो कान्हू कृषि एवं वनोपज जिला सहकारी संघ लिमिटेड (सिदकोफेड) के द्वारा पैक्स अध्यक्ष, प्रबंधक व सहकारी समितियों के अध्यक्ष, सचिव, जेएसएलपीएस के अंतर्गत समितियों के अध्यक्ष व प्रबंधक को करंज एवं साल बीज आहरण एवं सदस्यता वृद्धि विषय पर जानकारी दी गयी। डीसीओ अश्वनी कुमार ओझा ने बताया कि क्षेत्र में पैक्स अध्यक्ष व प्रबंधक सहित अन्य सदस्यों को इस क्षेत्र में करंज व साल के बीज के आवक मात्रा का आकलन करने की बात कही गई है। यह भी पढ़ें- डीडीसी ने की आजीविका गतिविधियों की समीक्षा जिससे आकलन के उपरांत उपरोक्त बीज की खरीदारी निर्धारित मूल्य पर किया जाएगा। मौके पर बीडीओ कुमार बंधु क...