प्रखंड स्तरीय उर्वरक निगरानी समिति की बैठक,
मुंगेर, जुलाई 1 -- असरगंज, निज संवाददाता। प्रखंड कार्यालय के समीप दुग्ध उत्पादन सभागार में मंगलवार को प्रमुख नूतन कुमारी की अध्यक्षता में प्रखंड स्तरीय उर्वरक निगरानी समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में अंचल अधिकारी उमेश शर्मा, प्रभारी प्रखंड कृषि पदाधिकारी प्रियंका कुमारी, प्रखंड कृषि समन्वयक शंभू कुमार एवं मुरारी कुमार सहित क्षेत्र के उर्वरक विक्रेता मुख्य रूप से मौजूद थे। प्रभारी प्रखंड कृषि पदाधिकारी प्रियंका कुमारी ने कहा कि, प्रखंड में उर्वरक काफी मात्रा में उपलब्ध है, जिससे किसानों को आने वाले खरीफ सीजन में किसी प्रकार के समस्या का सामना नहीं करना पड़ेगा। साथ ही उन्होंने उर्वरक विक्रेताओं से कहा कि, किसानों को उचित मूल्य पर खाद उपलब्ध कराएं। यदि कोई किसान दो से अधिक बोरी की खरीद करते हैं तो उनका मोबाइल नंबर अवश्य लें। अंचल अधिकारी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.